ईरान पर प्रतिबंध और दबाव, सवाल हल करने में मददगार नहीं: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:47:47 2026-08-21

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 अगस्त को ईरान के खिलाफ़ तथाकथित ध्वस्त आर्थिक कार्रवाई करने की घोषणा की।

इसके प्रति चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 20 अगस्त को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि प्रतिबंध लगाना और दबाव डालना सवाल के समाधान के लिए मददगार नहीं हैं। चीन सम्बंधित पक्षों से जिम्मेदार कदम उठाकर राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से सवाल का समाधान करने की अपील करता है।