छ्यांगथांग में अनगिनत जीवों की रक्षा और देखभाल करते वन्यजीव संरक्षणकर्ता


यह चित्र वीडियो से है।

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के उत्तरी भाग में, “छ्यांगथांग” नामक एक विशाल पठार है। तिब्बती भाषा में “छ्यांगथांग” का अर्थ "उत्तरी उच्च भूमि" होता है।

छ्यांगथांग राष्ट्रीय प्रकृति रिजर्व का क्षेत्रफल लगभग 2.98 लाख वर्ग किलोमीटर है। इसकी औसत ऊंचाई समुद्र तल से 4500 मीटर से अधिक है, जबकि कुछ प्रमुख क्षेत्रों की ऊंचाई 5000 मीटर से भी ज्यादा है। यहां एक अपेक्षाकृत पूर्ण उच्च-पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षित है, और यह तिब्बती मृग, जंगली याक, तथा तिब्बती जंगली गधे जैसे कई दुर्लभ वन्यजीवों का एक महत्वपूर्ण आवास स्थल है।


यह चित्र वीडियो से है।

वर्ष 2015 से, शीत्सांग ने लगातार छ्यांगथांग रिजर्व के प्रबंध और सुरक्षण प्रणाली में सुधार किया है। नो-मैन्स लैंड में स्थापित पेशेवर प्रबंधन स्टेशनों के माध्यम से वर्ष भर पारिस्थितिक गश्त, वन्यजीव बचाव, तथा अवैध प्रवेश को रोकने जैसे कार्य सक्रियता से चलाए जा रहे हैं।


यह चित्र वीडियो से है।

नाछु शहर के निमा काउंटी में कई वन्यजीव संरक्षणकर्मीमूल रूप से इसी घास के मैदान पर रहने वाले चरवाहे थे। आज वे इस भूमि को भली-भांति जानने वाले स्थानीय निवासियों से इसे सुरक्षित रखने वाली एक पेशेवर ताकत बन गए हैं। अवैध शिकार की निगरानी करने और अवैध प्रवेश को रोकने से लेकर वैज्ञानिक निगरानी, आपातकालीन बचाव और दीर्घकालिक रिकॉर्ड रखने तक, छ्यांगथांग के पारिस्थितिक संरक्षण का कार्य अब अधिक व्यवस्थित होता जा रहा है।