2026 विश्व रोबोट सम्मेलन पेइचिंग में शुरू, 3000 से अधिक नवोन्मेषी उत्पाद प्रदर्शित

2026 विश्व रोबोट सम्मेलन पेइचिंग में शुरू, 3000 से अधिक नवोन्मेषी उत्पाद प्रदर्शित

19 अगस्त को 2026 विश्व रोबोट सम्मेलन का पेइचिंग में उद्घाटन हुआ। प्रदर्शनी के दौरान, देश-विदेश की 300 से अधिक कंपनियां 3,000 से अधिक नवोन्मेषी उत्पादों के साथ शामिल हुईं और रोबोट तकनीक की नवीनतम उपलब्धियों का व्यापक प्रदर्शन किया।

पेइचिंग आर्थिक एवं तकनीकी विकास क्षेत्र स्थित बेइरन यीछुआंग अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रदर्शक, उद्योग विशेषज्ञ और दर्शक प्रदर्शनी स्टॉलों के सामने जुटे रहे, जहां तकनीकी खूबियों और व्यावहारिक उपयोगिता से युक्त विभिन्न प्रकार के रोबोट बारी-बारी से सामने आए। पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन दुनिया भर में रोबोट के क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, नए उत्पादों की लॉन्चिंग और अत्याधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान का अहम मंच बनेगा। साथ ही, यह आम लोगों को अत्याधुनिक तकनीकों का करीब से अनुभव करने का अवसर भी देगा।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के सम्मेलन का विषय “इंसान और रोबोट साथ-साथ, उत्पादन और जरूरतों में तालमेल” है। सम्मेलन में उद्घाटन समारोह, मंच, प्रदर्शनी, प्रतियोगिता, समानांतर गतिविधियां और समापन समारोह शामिल हैं। इसके तहत 7 मुख्य मंच और 70 समानांतर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।