वांग यी ने चिली के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की
(CRI)09:48:18 2026-08-20

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 19 अगस्त को पेइचिंग में चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैकेना के साथ वार्ता की।
वांग यी ने कहा कि वर्तमान वर्ष चीन-चिली सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ है। चीन चिली की नयी सरकार के साथ चीन-चिली सम्बंध नयी मंजिल पर पहुंचाने को तैयार है। चीन चिली के साथ एपेक के चीनी वर्ष से केंद्रित रहकर सहयोग गहराकर एशिया व प्रशांत समुदाय और एशिया व प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण में तेजी लाना चाहता है।
पेरेज़ ने कहा कि चिली की नयी सरकार एक चीन सिद्धांत पर कायम रहकर सहयोग का विस्तार करने के लिए उत्सुक है। शुभकामना है कि एपेक का चीनी वर्ष सफल होगा।