अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जापानी दक्षिणपंथी ताकतों की खतरनाक कार्यवाहियों का विरोध करना चाहिए: विदेश मंत्रालय
चीनी प्रवक्ता ने 19 अगस्त को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विश्व के सभी शांतिप्रिय देशों को मिलकर जापानी दक्षिणपंथी ताकतों की खतरनाक कार्यवाहियों का विरोध करना चाहिए और उन्हें रोकना चाहिए।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 17 तारीख़ को मीडिया से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जापान संयुक्त राष्ट्र चार्टर को पूरी तरह और ध्यानपूर्वक पढ़ेगा, जिसमें अनुच्छेद 107 ("शत्रु राज्य खंड") भी शामिल है। जापान अपने सैन्य अपराधों को स्वीकार करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सभी शर्तों को मानने के बाद संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। यदि जापानी नेतृत्व अपने ही संविधान को दरकिनार करने, अंतरराष्ट्रीय कानून को फिर से लिखने और ऐतिहासिक जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करता है, तो यह स्वाभाविक रूप से गंभीर चिंता का विषय होगा।
चीनी प्रवक्ता ने रूसी विदेश मंत्री के बयान के सम्बंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि चीन विदेश मंत्री लावरोव की टिप्पणियों से सहमत है। "शत्रु राज्य खंड "संयुक्त राष्ट्र चार्टर का एक महत्वपूर्ण प्रावधान है। इस वर्ष टोक्यो ट्रायल्स की शुरुआत की 80वीं वर्षगांठ है। "शत्रु राज्य खंड" के मतलब को फिर से पक्का करनाऔर इसकी बाध्यकारी शक्ति पर जोर देना, जापान के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की रक्षा करने और सैन्यवाद के खतरे के पुनरोत्थान को रोकने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।