चीन ने मलेशियाई प्रधान मंत्री के थाईवान सवाल सम्बंधी रुख की प्रशंसा की

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 19 अगस्त को हुई प्रेस वार्ता में मलेशियाई प्रधान मंत्री के थाईवान सवाल सम्बंधी हालिया कथन की प्रशंसा की।
रिपोर्ट के अनुसार मलेशियाई प्रधान मंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया कि थाईवान चीन का एक अंग है। अगर मलेशिया का एक प्रांत विभाजन पर अड़ा रहता है, वे बल प्रयोग कर राष्ट्रीय एकता की सुरक्षा करेंगे, वरना देश टूट जाएगा।
लिन च्येन ने कहा कि एक चीन सिद्धांत पर कायम रहना जन इच्छा के अनुरूप है और एक चीन सिद्धांत पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कायम रहने की आम स्थिति बदली नहीं जा सकती।
एआई सहयोग पर एक सवाल जवाब में लिन च्येन ने कहा कि चीन एआई सवाल पर पक्ष लेने या गुटों के मुकाबले का डटकर विरोध करता है। एआई समग्र मानवता की समान मूल्यवान संपत्ति है। विभिन्न देशों को अपनी स्थिति के मुताबिक सहयोग साझेदार चुनने का अधिकार है।