चीन ने पहली बार रॉकेट की जमीनी रिकवरी में हासिल की सफलता
(जन-दैनिक ऑनलाइन)11:07:53 2026-08-19

19 अगस्त को, चूछ्वे-3 Y2 वाहक रॉकेट को तोंगफेंग वाणिज्यिक अंतरिक्ष नवाचार परीक्षण क्षेत्र से प्रक्षेपित किया गया। रॉकेट का पहला चरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कान्सू प्रांत के मिनछिन काउंटी स्थित चूछ्वे -3 लैंडिंग साइट पर सफलतापूर्वक उतरा। यह पुनरुपयोगी रॉकेट की प्रमुख तकनीकों में चीन द्वारा हासिल की गई एक और बड़ी सफलता है। चूछ्वे -3 कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करने और जमीन पर रिकवरी हासिल करने वाला चीन का पहला वाहक रॉकेट बन गया है।