चीन के इंटरकॉंटिनेंटल मिसाइल प्रक्षेपण पर पालाऊ का कथन निराधार हैः चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)10:00:04 2026-08-19
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 18 अगस्त को नियमित प्रेस वार्ता में चीन के इंटरकॉंटिनेंटल मिसाइल प्रक्षेपण पर पालाऊ के राष्ट्रपति के कथन पर सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि उन का कथन निराधार है, जो टिप्पणी करने के योग्य नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल एस. व्हिप्स जूनियर ने हाल ही में कहा कि ‘उम्मीद है कि चीन के हालिया इंटरकॉंटिनेंटल मिसाइल प्रक्षेपण पर कथित संयुक्त मोर्चा बनाया जाएगा’। उनका दावा है कि चीन की नज़र से वे हमें बताना चाहते हैं कि हमारे किसी भी द्वीप को नष्ट किया जा सकता है।