चीन सामान्य अंतरराष्ट्रीय शिक्षा व विज्ञान सहयोग पर दमन करने का विरोध करता हैः चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)09:59:31 2026-08-19
रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वांग ने हाल ही में आस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड से अलग-अलग तौर पर चीन के शानतोंग विश्वविद्यालय और चीनी विज्ञान अकादमी से सम्बंधित सहयोग का अंत करने की मांग की।
इसके प्रति चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 18 अगस्त को प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीन राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ा-चढ़ा कर सामान्य अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक व वैज्ञानिक सहयोग का दमन करने का विरोध करता है।