एपिसोड-6: गुफा की दीवार पर बनी चित्रकारी बाहर कैसे आई?
“15वीं पंचवर्षीय योजना मिशन” की इस कड़ी में मुख्य पात्र मीना तुनहुआंग मोकाओ गुफाओं के डिजिटल प्रदर्शन केंद्र पहुंचती है, जहां वह देखती है कि 285 नंबर की गुफा के लिए सभी टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं, जिसके कारण एक बाल पर्यटक अंदर नहीं जा पाता। तभी वह उड़ती अप्सराओं की दीवार पर बनी चित्रकारी से बाहर आती एक लहराती रेशमी पट्टी के पीछे-पीछे डिजिटल गुफा सामग्री निर्माण केंद्र तक पहुंचती है। वहां मीना को एहसास होता है कि डिजिटल तकनीक का मतलब केवल दीवारों पर बनी चित्रकारी की तस्वीरें लेना नहीं है, बल्कि गुफाओं में मौजूद रंगों, बनावट, प्रकाश और छाया की बारीकियों के साथ-साथ हजारों साल पुराने उस दौर की अनुभूति को भी संरक्षित करना है। इमर्सिव प्रदर्शन और वीआर तकनीक की मदद से दर्शक अब ऊपर देखकर गुफाओं की छत पर बनी जटिल चित्रकारी को देख सकते हैं, उड़ती अप्सराओं के चित्रों को करीब से महसूस कर सकते हैं और ऐसा अनुभव कर सकते हैं मानो वे स्वयं उस चित्रकारी की दुनिया में प्रवेश कर गए हों। इस अनुभव से मीना समझती है कि तकनीक का उद्देश्य वास्तविक सांस्कृतिक धरोहरों का स्थान लेना नहीं है, बल्कि उन्हें नए पंख देना है,ताकि ये स्थिर और स्थान से जुड़ी सांस्कृतिक विरासतें गुफाओं से बाहर निकलकर अधिक से अधिक लोगों के दिलों तक पहुंच सकें। जब लोग इन्हें सही मायने में समझेंगे, इनसे प्रेम करेंगे, तभी वे पूरे मन से इनके संरक्षण के लिए आगे आएंगे।
“15वीं पंचवर्षीय योजना” की रूपरेखा में कहा गया है कि पारंपरिक सांस्कृतिक क्षेत्रों के रूपांतरण और उन्नयन को बढ़ावा दिया जाएगा। संस्कृति और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के एकीकरण को आगे बढ़ाते हुए सांस्कृतिक विकास में डिजिटल तकनीक के सशक्त उपयोग और सूचना आधारित बदलाव को गति दी जाएगी। साथ ही, डिजिटल एनीमेशन, इमर्सिव प्रदर्शन, ऑनलाइन प्रसारण, लघु वीडियो और माइक्रो ड्रामा जैसी नई सांस्कृतिक विधाओं का विकास किया जाएगा तथा ऑनलाइन साहित्य, ऑनलाइन गेम और ऑनलाइन ऑडियो-विजुअल सामग्री जैसे क्षेत्रों के स्वस्थ विकास को दिशा और प्रोत्साहन दिया जाएगा।
सच्चा संरक्षण केवल धरोहरों को अतीत में सुरक्षित रखने का नाम नहीं, बल्कि उन्हें समय की हजारों साल लंबी यात्रा पार कर आज और आने वाली पीढ़ियों से जुड़ने का अवसर देना है। जब प्राचीन कलाकारों की तूलिका के निशान आज भी लोगों के मन को रोशन कर सकें, तो सभ्यता हमेशा जीवंत रहती है।
