पूर्व चीनी नेता च्यांग त्सेमिन के जन्म की 100वीं वर्षगांठ महासभा पेइचिंग में आयोजित

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी, राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति, राज्य परिषद और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति ने 17 अगस्त की सुबह पेइचिंग जन वृहद भवन में एक भव्य महासभा आयोजित कर महान मार्क्सवादी व सर्वहारा वर्ग के क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ, रणनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और चीनी विशेषता वाले समाजवाद के महान कार्य के श्रेष्ठ नेता च्यांग त्सेमिन के जन्म की 100वीं वर्षगांठ मनाई।
इस महासभा में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण देकर बल दिया कि हमें कामरेड च्यांग त्सेमिन के महान योगदान को याद कर उनका आचरण गहराई से आत्मसात कर समग्र पार्टी और विभिन्न जातियों की जनता को चीनी विशेषता वाले समाजवादी कार्य को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने अपने भाषण में कहा कि च्यांग त्सेमिन का जीवन गौरवपूर्ण और संघर्षरत रहा । उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता, जन मुक्ति, राष्ट्रीय समृद्धि और जन-सुख के लिए समर्पित कर आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने समाजवादी भौतिक सभ्यता, राजनीतिक सभ्यता तथा आध्यात्मिक सभ्यता के निर्माण और पार्टी का निर्माण बढ़ाकर नयी विश्वविख्यात प्रगति प्राप्त करने का नेतृत्व किया, चीनी विशेषता वाले समाजवाद के महान कार्य की सुरक्षा कर चौतरफ़ा तौर पर सुधार और खुलेपन की नयी स्थिति तैयार करने, जनजीवन की प्रारंभिक खुशहाली पूरा करने और चीनी विशेषता वाले समाजवाद को सफलता से 21वीं शताब्दी में बढ़ाने के लिए अमिट योगदान दिया, जिन्हें समग्र पार्टी, सेना और विभिन्न जातियों की जनता का प्यार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की व्यापक प्रशंसा मिली।
शी ने बल दिया कि 70 साल से अधिक क्रांतिकारी जीवन, खासकर 13वीं सीपीसी कांग्रेस के चौथे पूर्णाधिवेशन के बाद पार्टी और देश के कार्य में विशाल उपलब्धि प्राप्त करने के महान व्यवहार में च्यंग त्सेमिन ने पर्याप्त रूप से मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ की महान प्रतिभा और साहसिक दृष्टि,कुंजीभूत भूमिका और नेतृत्वकारी कला और उत्तम आचरण दिखाया, जो हमारे लिए हमेशा सीखने के योग्य है और प्रेरणा का स्रोत है।
शी चिनफिंग ने बल दिया कि लंबे समय की कोशिशों से पार्टी और देश का कार्य समृद्ध है, देश में शांति और अमनचैन है, जनजीवन निरंतर सुधर रहा है, चीनी राष्ट्र के महान पुनरोत्थान का भविष्य उज्ज्वल है और कई पीढ़ियों के संघर्ष का सपना कदम ब कदम पूरा हो रहा है। समग्र पार्टी, सेना और विभिन्न जातियों की जनता को अधिक घनिष्ठ रूप से सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पास एकजुट होकर चीनी विशेषता वाले समाजवाद का महान झंडा उठाते हुए पक्के विश्वास के साथ घोर प्रयत्न कर चीनी आधुनिकीकरण से चौतरफा तौर पर शक्तिशाली देश के निर्माण और राष्ट्रीय महान पुनरोत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करना, चीनी जनता का अधिक बेहतर जीवन रचना और चीनी राष्ट्र का अधिक शानदार अध्याय जोड़ना चाहिए।
महासभा से पहले शी चिनफिंग आदि नेताओं ने स्नेहपूर्वक च्यांग त्सेमिन के परिजनों से भेंट की और उन के साथ सामूहिक फोटो खिंचवायी।

