शी चिनफिंग ने इंडोनेशिया में आए ज़बरदस्त भूकंप पर राष्ट्रपति प्राबोवो को संवेदना संदेश भेजा
(CRI)09:43:19 2026-08-18
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 अगस्त को इंडोनेशिया में आये जबरदस्त भूकंप पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो को संवेदना संदेश भेजा।
शी ने कहा कि इंडोनेशिया से ज़बरदस्त भूकंप की ख़बर मिली है,जिसमें बड़ी संख्या में जन-धन को नुकसान पहुंचा है। मैं चीन सरकार और चीनी जनता की ओर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं और मृतकों के परिजनों तथा घायलों को संवेदना देता हूं। विश्वास है कि आपके नेतृत्व वाली इंडोनेशिया सरकार के मार्गदर्शन में इंडोनेशियाई जनता ज़रूर ही आपदा को पराजित कर पुनर्निर्माण के रास्ते पर लौटेगी।