चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट के लिए 24 लो-अर्थ ऑर्बिट उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किए

(CRI)09:45:34 2026-08-17

16 अगस्त को 12 बजकर 10 मिनट पर चीन ने हाईनान वाणिज्यिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-12 वाहक रॉकेट के जरिए सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क के लिए 24 लो-अर्थ ऑर्बिट उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। सभी उपग्रह सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गए और प्रक्षेपण मिशन पूरी तरह सफल रहा।