शीत्सांग: शोधुन महोत्सव में  तिब्बती ओपेरा का अनुभव

शीत्सांग: शोधुन महोत्सव में  तिब्बती ओपेरा का अनुभव
15 अगस्त को, नोर्बुलिंगका तिब्बती ओपेरा दल तिब्बती ओपेरा की मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे हैं।

तिब्बती ओपेरा ऐसा एकीकृत कला है, जिस में वाचन, अभिनय, गीत-नृत्य और साहित्य शामिल है। शोधुन महोत्सव के दौरान, तिब्बती ओपेरा का प्रदर्शन एक ऐसा सांस्कृतिक उत्सव है जिसे अवश्य देखा जाना चाहिए। 12 अगस्त से, ल्हासा के नोर्बुलिंगका और ज़ोंगज्याओ लुखांग पार्कों में “शीत्सांग 2026 तिब्बती ओपेरा प्रतियोगिता व प्रदर्शन समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। शीत्सांग के विभिन्न हिस्सों से आए तिब्बती ओपेरा दल ने मंच पर बारी-बारी से क्लासिक नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को एक प्रामाणिक सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया।