चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आध्यात्मिक विरासत और महान लंबी मार्च की भावना

(CRI)14:41:10 2026-08-17

90 वर्ष पहले, औसत आयु 25 वर्ष से कम वाले युवाओं का एक दल पैरों में घास की चप्पलें पहने, बर्फीले पहाड़ों और घास के मैदानों को पार करते हुए मानव इतिहास की अभूतपूर्व 25,000 मील लंबी मार्च पर निकला था। उनके भीतर एक मजबूत विश्वास था कि राष्ट्र और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखा जाए और न्यायपूर्ण कार्य की अंततः जीत होती है। यही विश्वास आगे चलकर "महान लंबी मार्च भावना" के रूप में पहचाना गया। इसका मूल स्रोत 1921 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के समय तय किए गए शुरुआती लक्ष्य में निहित था, जिसका उद्देश्य चीनी जनता के लिए सुख और बेहतर जीवन सुनिश्चित करना था।

इसी क्रम में, 2021 में पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर, चीन के सर्वोच्च नेता शी चिनफिंग ने व्यवस्थित रूप से "चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आध्यात्मिक विरासत" की अवधारणा प्रस्तुत की। यह अलग-अलग आध्यात्मिक प्रतीकों का केवल संग्रह नहीं है, बल्कि एक सदी के इतिहास से बहने वाली एक निरंतर आध्यात्मिक धारा है। इसका उद्गम "चीनी जनता के लिए सुख और चीनी राष्ट्र के पुनरुत्थान" की महान पार्टी स्थापना भावना में है। इसके बाद अलग अलग ऐतिहासिक चरणों में उभरी प्रत्येक भावना इसी धारा की एक महत्वपूर्ण कड़ी बनती गई।

क्रांतिकारी दौर में लंबी मार्च भावना, चिंगकांगशान भावना और यानआन भावना एक ही सूत्र में जुड़ी रहीं। इन भावनाओं ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को जनता का नेतृत्व करते हुए नया चीन स्थापित करने में मदद की और पार्टी स्थापना के शुरुआती लक्ष्य को राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव में बदल दिया। इसके बाद निर्माण के दौर में, तकनीकी नाकेबंदी और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए वैज्ञानिक शोधकर्ताओं ने गोबी रेगिस्तान में अबेकस की मदद से परमाणु डेटा की गणना की। इसी संघर्ष से "दो बम, एक उपग्रह भावना" का जन्म हुआ। इसी तरह, काउंटी पार्टी सचिव च्याओ यूलू ने बीमारी के बावजूद रेत नियंत्रण और वृक्षारोपण का नेतृत्व किया, जिससे "च्याओ यूलू भावना" सामने आई। इस तरह ये सभी भावनाएं राष्ट्र निर्माण की व्यावहारिक ताकत में बदलती गईं।

इसके बाद सुधार और खुलेपन के दौर में विशेष आर्थिक क्षेत्र भावना, बाढ़ नियंत्रण भावना और मानवयुक्त अंतरिक्ष यात्रा भावना जैसी नई भावनाएं सामने आईं। इन भावनाओं ने चीन को आर्थिक कमी से समृद्धि की ओर बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नए युग में प्रवेश के साथ गरीबी उन्मूलन भावना, वैज्ञानिक भावना और सिल्क रोड भावना ने इस आध्यात्मिक विरासत को और समृद्ध किया। इन भावनाओं ने चीन को आधुनिकीकरण की नई यात्रा पर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा दी।