हाईनान: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन उपभोग केंद्र का उच्च मानकों के साथ निर्माण


4 अगस्त को हाईनान के सान्या खाड़ी के समुद्र में तेज गति से दौड़ती नौकाएं (ड्रोन से ली गई तस्वीर)।(शिन्हुआ समातार एचेंसी)

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन उपभोग केंद्र का निर्माण हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह की “तीन क्षेत्र और एक केंद्र” रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हाईनान प्रांत द्वारा 1 जुलाई को जारी “15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत हाईनान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन उपभोग केंद्र योजना” के अनुसार, हाईनान विशिष्ट विशेषताओं वाली पर्यटन उपभोग-आधारित अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की एक नई राह तलाशेगा। इसके साथ ही, वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोहरे चक्र वाले विकास के महत्वपूर्ण मिलन बिंदु के रूप में विकसित होगा तथा नए युग में चीन के बाहरी खुलेपन का एक महत्वपूर्ण द्वार बनेगा।


18 जुलाई को हाईखोउ अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी-फ्री सिटी में खरीदारी करते ग्राहक।(शिन्हुआ समातार एचेंसी)

वर्ष 2030 तक, हाईनान में प्रतिवर्ष देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या 15.4 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है और पर्यटकों का कुल खर्च 363 अरब युआन तक पहुंच सकता है। वहीं, द्वीप से बाहर जाने वाले पर्यटकों के लिए शुल्क-मुक्त खरीदारी का मूल्य 50 अरब युआन से अधिक तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या 35 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।