त्रिघाटी हब पर थ्रूपुट 10 करोड़ टन तक पहुंचा
यांग्त्ज़ी नदी त्रिघाटी नेविगेशन प्रशासन ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार 12 अगस्त को रात 12 बजकर 40 मिनट तक त्रिघाटी हब पर थ्रूपुट 10 करोड़ टन तक पहुंच गया।
बताया जाता है कि त्रिघाटी हब पर शिप लॉक ने 5,863 बार काम किया। इससे कुल 21,562 जहाज़ों का आवागमन हुआ और थ्रूपुट वॉल्यूम 9 करोड़ 72 लाख 76 हजार टन रहा। शिप लिफ़्ट ने 2,557 बार ऑपरेशन पूरे किए। इससे 2,590 जहाज़ और 4 लाख 46 हजार यात्री गुज़रे। 2 करोड़ 84 लाख 68 हजार टन की दैनिक आवश्यकताओं और 7 लाख 78 हजार टन की प्रमुख आपातकालीन आपूर्ति वस्तुओं को त्रिघाटी बांध से गुजरने में सुविधा मिली।
त्रिघाटी बांध का सालाना थ्रूपुट वर्ष 2011 में पहली बार 10 करोड़ टन तक पहुंचा था। तब से अब तक लगातार 15 सालों से कामकाज का उच्च स्तर बनाए रखा है। वर्ष 2021 से 2025 तक सालाना थ्रूपुट निरंतर पांच सालों में 15 करोड़ टन से अधिक रहा। इससे यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट में औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता, नदी के किनारे बसे इलाकों में दैनिक आवश्यकता वाली चीज़ों की सप्लाई और यांग्त्ज़ी नदी बेसिन में अर्थव्यवस्था व समाज के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूत समर्थन दिया गया।