"15वीं पंचवर्षीय योजना" की पहली एक करोड़ टन क्षमता वाली कच्चे तेल की पाइपलाइन चालू हुई
पाइप चाइना(PipeChina) ने 13 अगस्त को घोषणा की कि चीन की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस बुनियादी ढाँचा प्रमुख परियोजना, ल्येनयुनकांग से इचंग तक कच्चे तेल पाइपलाइन परियोजना का ल्येनयुनकांग से ह्वाएआन तक खंड एक बार में सफलतापूर्वक चालू हो गया। यह चीन की "15वीं पंचवर्षीय योजना" की शुरुआत में चालू होने वाली पहली करोड़-टन क्षमता वाली कच्चे तेल की पाइपलाइन है, जो चीन के मध्य व पूर्वी क्षेत्रों में ऊर्जा आपूर्ति संरचना को अनुकूलित करने और तेल-गैस "राष्ट्रव्यापी एक ग्रिड" लेआउट को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
गौरतलब है कि इस खंड के चालू होने के बाद, यह पहले से संचालित पाइपलाइन के साथ जुड़ गया है, जो कच्चे तेल को अंततः चीन के पूर्वी कच्चे तेल केंद्र इचंग स्टेशन तक पहुँचाता है, जिसकी दैनिक परिवहन क्षमता अधिकतम 70,000 टन तक पहुँच सकती है। यह च्यांगसू प्रांत और यांग्त्ज़ी नदी के किनारे के तेल शोधन और पेट्रोरसायन उद्यमों को सेवा प्रदान करता है, और यांग्त्ज़ी नदी के किनारे उपभोक्ताओं के लिये बहु-चैनल ऊर्जा आपूर्ति क्षमता को प्रभावी ढंग से बढ़ाता है। यह चीन के यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र में तेल-गैस पाइपलाइन नेटवर्क लेआउट के अनुकूलन और आयातित कच्चे तेल संसाधनों के एकीकृत आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।