चीन के पूर्व प्रधानमंत्री जू रोंगजी का निधन हुआ

(CRI)10:00:59 2026-08-14

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री, 14वीं और 15वीं सीपीसी केंद्रीय समितियों के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य जू रोंगजी का 12 अगस्त को चीन की राजधानी पेइचिंग में 98 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति, चीन लोक गणराज्य की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति, चीन लोक गणराज्य की राज्य परिषद और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि कॉमरेड जू रोंगजी, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक उत्कृष्ट सदस्य, एक अनुभवी और निष्ठावान कम्युनिस्ट योद्धा, एक उत्कृष्ट सर्वहारा क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ, सीपीसी और चीन के एक उत्कृष्ट नेता, 14वीं और 15वीं सीपीसी केंद्रीय समितियों के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और राज्य परिषद के पूर्व प्रधानमंत्री थे। उनका 12 अगस्त को सुबह 11:06 बजे पेइचिंग में 98 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण निधन हो गया।