6वाँ शीत्सांग अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व संस्कृति एक्सपो 1 से 2 सितंबर तक ल्हासा में आयोजित होगा


5वाँ शीत्सांग अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व संस्कृति एक्सपो। (VCG)

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश जन सरकार द्वारा आयोजित छठा शीत्सांग अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व संस्कृति एक्सपो 1 से 2 सितंबर तक ल्हासा में आयोजित किया जाएगा।

इस साल के शीत्सांग एक्सपो का विषय "सांस्कृतिक पर्यटन से लोगों को समृद्ध बनाना और उद्योगों से शीत्सांग का विकास करना" है। इसमें स्वच्छ ऊर्जा, लो-ऑल्टीट्यूड इकॉनमी, डिजिटल इकॉनमी और तिब्बती चिकित्सा सहित 13 औद्योगिक प्रदर्शनी मंडप बनाए गए हैं, जो पठारी अर्थव्यवस्था के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास की मजबूत गति को बहुआयामी रूप से प्रदर्शित करते हैं। इसमें 27 देशों व हांगकांग और मकाऊ क्षेत्रों, शीत्सांग की सहायता करने वाले 17 प्रांतों व शहरों, 5 पड़ोसी प्रांतीय क्षेत्रों और स्थानीय क्षेत्रों के 390 से अधिक उद्यमों के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं।