चीन में हाइड्रोजन की वार्षिक उत्पादन क्षमता 510 लाख टन के पार

चित्र VCG से है।
चीनी राजकीय ऊर्जा ब्यूरो ने 11 अगस्त को चीन में हाइड्रोजन ऊर्जा विकास रिपोर्ट (2025) जारी की। इस में कहा गया कि वर्ष 2025 में चीन के हाइड्रोजन ऊर्जा व्यवसाय का पैमाना निरंतर बढ़ता रहा। हाइड्रोजन उत्पादन और खपत विश्व में अग्रसर रही और स्वच्छ तथा कुशलतापूर्ण हाईड्रोजन सप्लाई व्यवस्था का निर्माण व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2025 के अंत तक चीन में हाईड्रोजन की वार्षिक उत्पादन क्षमता 510 लाख टन पार कर गयी, जो साल दर साल 1.4 प्रतिशत बढ़ी। पिछले साल हाईड्रोजन गैस का उत्पादन 390 लाख टन हो गया, जो साल दर साल 7.3 प्रतिशत से अधिक है।
ध्यान रहे हाईड्रोजन ऊर्जा व्यवसाय उच्च तकनीक सामग्री है जिसकी व्यावसायिक ड्राइविंग क्षमता बड़ी है। पिछले साल के अंत तक विश्व में 66 देशों और क्षेत्रों ने हाईड्रोजन ऊर्जा विकास रणनीति जारी की है।
इस रिपोर्ट में कहा गया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान विविध हाईड्रोजन ऊर्जा प्रयोग के विस्तार के साथ चीन में हाईड्रोजन व्यवसाय के साजोसामान और व्यावसायिक पारिस्थितिकी निर्माण अधिक संपूर्ण होगा और चीन के हाईड्रोजन उद्योग के विकास में स्पष्ट प्रगति दिखायी देगी।