चीन की रात्रि अर्थव्यवस्था के विभिन्न रूपों को जानें

25 जुलाई की रात्रि में, लोग च्यांगसू प्रांत के ल्यानयुनकांग शहर में "ज़ैहाइ यिफांग" पार्क के समुद्र तट पर "सुछाओ" के नानचिंग टीम और ल्यानयुनकांग टीम के बीच मैच का सीधा प्रसारण देख रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में, चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से निगरानी की गई देशभर की 78 पैदल सड़कों और वाणिज्यिक क्षेत्रों में पैदल यात्रियों की संख्या और कुल कारोबार में साल-दर-साल क्रमशः 5.1% और 2.8% की वृद्धि दर्ज की गई है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही, देश के कई प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों और पैदल सड़कों ने रात के पर्यटन, शो, प्रदर्शनों और रात्रिकालीन भोजन जैसे विविध रूपों के माध्यम से खपत गतिविधियों को शाम से देर रात और यहां तक कि तड़के तक बढ़ा दिया है, जिससे रात्रिकालीन खपत में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

26 जुन को ली गई हुबेई प्रांत के ईछांग शहर की रात के दृश्य की तस्वीर है (ड्रोन द्वारा ली गई फोटो)।
हुबेई प्रांत के वुहान स्पोर्ट्स सेंटर मध्य चीन का सबसे बड़ा खेल परिसर है, जहां हर साल 20 से अधिक बड़े संगीत समारोह आयोजित होते हैं।
जुलाई में, 30 अभिभावक-बच्चों वाले परिवार च्यांगसू प्रांत के वुशी पुस्तकालय में एकत्र हुए और एक ऐसी यात्रा पर निकले जहाँ खजाने की खोज, प्राचीन शैली के खेल और एक सुखद रात्रिकालीन पठन सत्र का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह गतिविधि "शू शियाके की खोई हुई पांडुलिपि" की मुख्य कहानी पर आधारित थी, जिसमें बच्चों ने छोटे खोजकर्ताओं का रूप धारण किया और पुस्तकालय के गलियारों में घूमते हुए पहेलियों को सुलझाया।

4 जुलाई को ली गई हेबेई प्रांत के शिचियाचुआंग शहर की लिंगशौ काउंटी स्थित चिनशियू तामिंगछुआन कैंपिंग साइट का एक दृश्य है।
1 जुलाई से 30 अगस्त तक, क्वान्ग्तोंग प्रांतीय संग्रहालय का चूच्यांग न्यू सिटी परिसर प्रतिदिन रात 9 बजे तक खुला रहता है, और दैनिक बुकिंग क्षमता बढ़ाकर 25000 कर दी गई है। क्वान्ग्तोंग आर्ट म्यूजियम का नया परिसर (पाई-अ-थान परिसर) और क्वांगचोउव शेनचन के कई सांस्कृतिक व संग्रहालय संस्थान ने भी रात्रिकालीन दर्शन की सुविधा शुरू कर दी है । यह पहल संस्कृति के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने और शहर को समृद्ध बनाने का एक जीवंत उदाहरण बन गया है।