युन्नान में गर्मी की छुट्टियों के दौरान विदेशी पर्यटन में तेजी

27 जुलाई को कनाडाई पर्यटक अपने परिवार के साथ युन्नान प्रांत के वेंशान चुआंग और मियाओ स्वायत्त प्रीफेक्चर में प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते और तस्वीरें खींचते हुए।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
गर्मियों की शुरुआत से ही युन्नान अपने पठारी ठंडे मौसम और विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति के कारण विदेशों से आने वाले पर्यटकों के बीच गर्मी से राहत पाने और लंबे समय तक ठहरने के लिए लोकप्रिय गंतव्य बन गया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 1 अगस्त तक इस वर्ष युन्नान में प्रवेश करने वाले विदेशी यात्रियों की कुल संख्या 9.9 लाख से अधिक हो गई है। अकेले जुलाई में खुनमिंग से आने-जाने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या 81 हजार रही, जिनमें आधे से अधिक पर्यटक गर्मी से राहत पाने के उद्देश्य से आए थे। इससे विदेशी पर्यटन बाजार में ग्रीष्मकालीन पर्यटन की स्पष्ट विशेषता दिखाई दी।
खुनमिंग आव्रजन सीमा निरीक्षण स्टेशन के अनुसार, इस गर्मी में उत्तरी गोलार्ध के कई क्षेत्रों में लगातार अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं , युन्नान अपने स्थिर ठंडे मौसम और समृद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यटन संसाधनों के कारण विदेशी पर्यटकों को गर्मी से राहत पाने और छुट्टियां बिताने के लिए आकर्षित कर रहा है। गर्मियों की पर्यटन अवधि शुरू होने के बाद से, 56.2 प्रतिशत विदेशी पर्यटकों के चीन आने का उद्देश्य पर्यटन और गर्मी से राहत पाना रहा, जिससे पहले मुख्य रूप से व्यावसायिक यात्रियों पर आधारित पर्यटक संरचना में बदलाव आया है।

28 जुलाई को इंडोनेशियाई पर्यटक (दाएं से पहले) और मलेशियाई पर्यटक युन्नान प्रांत के होंगह हानी और यी स्वायत्त प्रीफेक्चर के मोंगज़ी शहर में “कुओछ्याओ मिशीएन” (युन्नान शैली का चावल नूडल व्यंजन) का स्वाद लेते हुए।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में चीन–लाओस रेलवे ने गर्मियों के दौरान सीमा-पार पर्यटन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। ग्रीष्मकालीन परिवहन अवधि के पहले महीने में मोहान रेलवे सीमा चौकी ने दुनिया के 59 देशों और क्षेत्रों से आने-जाने वाले 27 हजार से अधिक यात्रियों की जांच की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। एक दिन में सीमा पार करने वाले यात्रियों की अधिकतम संख्या पहली बार 1,000 के आंकड़े को पार कर गई, जो एक नया रिकॉर्ड है।
चाइना टूरिज्म रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता हुआंग हुआंग ने बताया कि युन्नान में ग्रीष्मकालीन विदेशी पर्यटन की लगातार बढ़ती लोकप्रियता न केवल चीन के सांस्कृतिक और पर्यटन बाजार की जीवंतता को दर्शाती है, बल्कि “लोगों को आकर्षित करने” से आगे बढ़कर “उन्हें लंबे समय तक ठहरने के लिए प्रेरित करने” की संरचनात्मक उन्नति को भी दिखाती है। ठंडी जलवायु और सुविधाजनक नीतियां पर्यटकों को यहां आने के लिए आकर्षित करती हैं, जबकि स्थानीय संस्कृति का अनुभव उन्हें दोबारा आने के लिए प्रेरित करता है।