शीत्सांग के महत्वपूर्ण पुरातात्विक भवनों के लिए स्मार्ट पर्यटन परियोजना शुरू
2026 में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी योजना के तहत आने वाली परियोजना “शीत्सांग के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर प्राचीन भवनों के लिए सर्वांगीण स्मार्ट सांस्कृतिक पर्यटन की प्रमुख प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोग प्रदर्शन अनुसंधान” की शुरुआत बैठक हाल ही में ल्हासा में आयोजित की गई। इसके साथ ही परियोजना कार्यान्वयन चरण में प्रवेश कर गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल प्रौद्योगिकी और विश्व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के एकीकरण के लिए नए रास्तों की खोज करना तथा शीत्सांग के सांस्कृतिक धरोहर भवनों के संरक्षण और स्मार्ट सांस्कृतिक पर्यटन के गहन एकीकृत विकास को बढ़ावा देना है।
पोताला महल जैसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर भवनों को केंद्र में रखते हुए, परियोजना के तहत व्यापक क्षेत्र में उच्च-रिजॉल्यूशन जैव-प्रेरित “ईगल आई” स्मार्ट सांस्कृतिक पर्यटन निगरानी तकनीक विकसित की जाएगी। साथ ही, बहु-स्रोत और विषम प्रकार के सांस्कृतिक पर्यटन डेटा के एकीकरण एवं बुद्धिमान विश्लेषण मंच का निर्माण किया जाएगा तथा त्रि-आयामी पुनर्निर्माण और डिजिटल ट्विन तकनीक पर अनुसंधान किया जाएगा।