पेइचिंग के पार्कों में स्मार्ट रोबोटों की तैनाती

पेइचिंग के पार्कों में स्मार्ट रोबोटों की तैनाती
6 अगस्त को पेइचिंग के थ्येनथान पार्क में एक गश्ती रोबोट पार्क में निगरानी करते हुए।

हाल ही में पेइचिंग के 14 नगर-स्तरीय पार्कों में कई प्रकार के रोबोट “नए कर्मचारियों” के रूप में तैनात किए गए हैं। ये रोबोट पार्कों में सफाई, स्मार्ट निरीक्षण, पूछताछ एवं मार्गदर्शन, जल क्षेत्र में बचाव, हरित क्षेत्र के रखरखाव और पारिस्थितिक निगरानी सहित कई कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस तरह स्मार्ट सेवाओं को सार्वजनिक जीवन से जोड़ा जा रहा है।