इस गर्मी में विदेशी पर्यटक कर रहे हैं “कूल” चीन का नया अनुभव
इस गर्मी, विदेशी सोशल मीडिया पर "China Travel" और "China Cool" की चर्चा का रुझान बना हुआ है, यहाँ तक कि कई विदेशी ब्लॉगर्स ने "China Summer" का हैशटैग भी लगाना शुरू कर दिया है।
ब्रिटेन के पूर्व सांसद और वर्कर्स पार्टी ऑफ ब्रिटेन के नेता जॉर्ज गॉलोवे ने विदेशी सोशल मीडिया पर जुलाई में अपनी चीन यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा, "यह बयां करना मुश्किल है कि 2026 में चीन हमसे कितने साल आगे है। अच्छी बात यह है कि रिकॉर्ड संख्या में लोग खुद वहां जाकर इसका अनुभव कर रहे हैं।"
चांगबाई पर्वच पर च्यांगछी झील की निर्मलता देखना हो, च्हांगच्याच्ये शहर में प्रकृति की अद्भुत नक्काशी से चकित होना हो, या ल्यूपानश्हुई शहर में कुदरती "एयर कंडीशनर" का आनंद लेना हो... इस गर्मी में विदेशी पर्यटकों ने न केवल “ठंडे” प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ उठाया, बल्कि वे नाइट मार्केट में घूमे, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया, और मानवरहित ड्राइविंग व AI तकनीक को भी करीब से जाना। चीन के लगभग 500 शहरों तक पहुंचकर वे नए-नए अनुभवों का आनंद ले रहे हैं। हालांकि इस समय उत्तरी गोलार्ध भीषण गर्मी से तप रहा है, लेकिन कई विदेशी पर्यटकों के लिए चीन की गर्मी को जीने का अंदाज बेहद " कूल" है।
राष्ट्रीय अप्रवासन प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में, चीन में प्रवेश करने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या 2.2914 करोड़ तक पहुंच गई, जो साल-दर-साल 20.4% की वृद्धि दर्शाती है। इनमें से बिना वीजा प्रवेश करने वालों की संख्या 1.7815 करोड़ रही, जो कुल आंकड़ा का 77.7% है और इसमें 30% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के चीनी नागरिक उड्डयन हवाई टिकट बिक्री आंकड़ों के अनुसार, जून से यूरोपीय पर्यटकों की चीन यात्रा में तेजी से उछाल आ रहा है। इसमें फ़िनलैंड के पर्यटकों के लिए एयर टिकटों की बिक्री में साल-दर-साल 12.4 गुना और ग्रीस के पर्यटकों में लगभग 2 गुना की वृद्धि हुई है।