यूनेस्को ने पेइचिंग को 2029 “विश्व वास्तुकला राजधानी” के रूप में नामित किया

पेइचिंग।(VCG)
फ़्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित संयुक्त राष्ट्र वैश्विक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा 5 तारीख़ को घोषित किया कि विश्व वास्तुकला सिटी संयुक्त समिति की सिफारिश के आधार पर, पेइचिंग को वर्ष 2029 के लिए यूनेस्को-इंटरनेशनल यूनियन ऑफ आर्किटेक्ट्स (UNESCO-UIA) द्वारा “विश्व वास्तुकला राजधानी” के रूप में नामित किया गया है।
यूनेस्को ने आगे कहा कि पेइचिंग को यह उपाधि अपनी समृद्ध वास्तुकला विरासत और भविष्य-उन्मुख सतत शहरी विकास के दृष्टिकोण तथा इन दोनों को प्रभावी रूप से जोड़ने की उत्कृष्ट क्षमता के लिए दी गई है। शहर का समृद्ध ऐतिहासिक ढांचा, सफल पुनरुद्धार परियोजनाएं और जीवंत वास्तुकला संस्कृति यह साबित करती है कि विरासत, नवाचार और सामुदायिक जीवन एक-दूसरे को बढ़ावा दे सकते हैं और मिलकर एक लचीले व रहने योग्य शहर का निर्माण कर सकते हैं।
यूनेस्को के अनुसार, 2029 के पेइचिंग को ध्यान में रखते हुए, इसकी असाधारण वास्तुकला विरासत, तेजी से होता शहरी रूपांतरण और भविष्य-उन्मुख विकास का दृष्टिकोण निश्चित रूप से एक नए अंतरराष्ट्रीय संवाद को प्रेरित करेगा। इस संवाद में इस बात पर गहराई से विचार-विमर्श होगा कि लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और भावी पीढ़ियों के लिए मानवता की साझा विरासत को सुरक्षित रखने में वास्तुकला कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।