किर्गिज़स्तान में पाँचवां सिल्क रोड मैत्री समारोह आयोजित
पाँचवां सिल्क रोड मैत्री समारोह मंगलवार को किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित किया गया। यह पहली बार है कि इस समारोह का आयोजन चीन से बाहर किया गया।
समारोह को चाइना इंटरनेशनल कल्चरल एक्सचेंज सेंटर के उपाध्यक्ष ह छ्येनचोंग तथा जन-दैनिक के उप-प्रधान संपादक श्यू लीचिंग ने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। किर्गिज़ गणराज्य के संस्कृति, सूचना एवं युवा नीति मंत्रालय की उपमंत्री साल्किन सार्नोगोएवा भी समारोह में उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन चाइना इंटरनेशनल कल्चरल एक्सचेंज सेंटर, ग्लोबल पीपल पत्रिका तथा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शेनचेन नगर समिति के प्रचार विभाग द्वारा किया गया।
समारोह में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा, इनमें विभिन्न देशों से इस वर्ष के 10 समूहों के सिल्क रोड मैत्री राजदूत, पूर्व वर्षों के सिल्क रोड मैत्री राजदूतों के प्रतिनिधि तथा बेल्ट एंड रोड पहल के सहयोग का समर्थन करने वाले चीन और अन्य देशों के अतिथि शामिल थे।
सिल्क रोड मैत्री राजदूतों ने सीमाओं और दूरियों को पार करने वाले अपने अनुभव साझा किए, जिससे बेल्ट एंड रोड सहयोग की अवधारणा आम लोगों के लिए और अधिक सहज तथा जीवंत बन गई। उनके अनुभवों ने लोगों के बीच आपसी संपर्क को और मजबूत करने तथा मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के प्रयासों में नई ऊर्जा का संचार किया।
(चित्र जन-दैनिक से है)
