चीन के सेवा निर्यात में वर्ष की पहली छमाही में 17.6 फीसदी की वृद्धि हुई
चीनी वाणिज्य मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में चीन का कुल सेवा व्यापार वॉल्यूम 37.7975 खरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.3 प्रतिशत अधिक है।
उनमें कुल निर्यात 15.047 खरब युआन रहा, जिसमें 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कुल आयात 22.7505 खरब युआन रहा, जिसमें 2.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेवा व्यापार घाटा 770.35 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 161.42 अरब युआन कम है।
जनवरी से जून तक, ज्ञान-प्रधान सेवाओं का आयात और निर्यात 16.634 खरब युआन तक पहुंच गया, जिसमें 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो कुल सेवा आयात और निर्यात का 44 प्रतिशत है। ज्ञान-प्रधान सेवाओं का निर्यात 805.67 अरब युआन तक पहुंच गया, जिसमें 12.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह कुल सेवा निर्यात का 53.5 प्रतिशत है। ज्ञान-प्रधान सेवाओं का आयात 857.73 अरब युआन रहा, जिसमें 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
जनवरी से जून तक, यात्रा सेवाओं का निर्यात 229.2 अरब युआन तक पहुंच गया, जो 31.1 प्रतिशत की वृद्धि है, जिससे यह शीर्ष पांच सेवा निर्यातों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है। परिवहन सेवाओं का आयात 498.1 अरब युआन हो गया है, जिसमें 30.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिससे यह शीर्ष पांच सेवा आयात क्षेत्रों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है।