हानतान में यातायात व्यवस्था संभालने उतरे मानवाकार रोबोट पुलिसकर्मी

हानतान में यातायात व्यवस्था संभालने उतरे मानवाकार रोबोट पुलिसकर्मी
4 अगस्त को हेपेई प्रांत के हानतान शहर की एक सड़क पर ड्यूटी निभाता मानवाकार यातायात प्रबंधन रोबोट।

हाल ही में, हेपेई प्रांत के हानतान शहर की सड़कों पर एक मानवाकार यातायात प्रबंधन रोबोट को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। यह रोबोट यातायात सिग्नलों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात पुलिसकर्मी की भांति हाथ के संकेतों से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करता है। इसके अलावा, यह पैदल यात्रियों और गैर-मोटर चालित वाहनों द्वारा किए जाने वाले यातायात नियमों के उल्लंघन की स्वतः पहचान कर ध्वनि संदेश के माध्यम से उन्हें नियमों का पालन करने की सलाह देता है। यह चीनी और अंग्रेज़ी—दोनों भाषाओं में मार्गदर्शन की सुविधा भी प्रदान करता है। साथ ही, इसके सीने पर लगी डिस्प्ले स्क्रीन पर यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी और चेतावनीपूर्ण उदाहरण प्रदर्शित किए जाते हैं, ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।