नाथूला सीमावर्ती व्यापार मार्ग का संचालन बहाल
1 अगस्त को नाथूला सीमावर्ती व्यापार मार्ग का संचालन औपचारिक रूप से बहाल कर दिया गया। इस अवसर पर पुनः उद्घाटन समारोह यातुंग काउंटी मुख्यालय से 52 किलोमीटर दूर स्थित नाथूला दर्रे पर आयोजित किया गया।
नाथूला प्राचीन रेशम मार्ग के दक्षिणी मार्ग का एक प्रमुख संपर्क बिंदु तथा चीन और दक्षिण एशियाई देशों के बीच व्यापार का महत्वपूर्ण प्रवेशद्वार रहा है। यह शीत्सांग के बाहरी दुनिया से संपर्क और व्यापार का भी एक अहम माध्यम है। नाथूला सीमावर्ती व्यापार मार्ग के पुनः खुलने से सीमावर्ती निवासियों के पारस्परिक व्यापार को सहयोग, साझा लाभ और समृद्धि का नया अवसर मिलने की उम्मीद है।
आगे चलकर, शिगात्से शहर के यातुंग काउंटी के विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे और सीमावर्ती व्यापार की आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन तथा जनकल्याण में भूमिका को और प्रभावी ढंग से सामने लाएंगे। इससे यातुंग काउंटी के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों की समृद्धि और स्थिरता को भी नया बल मिलेगा।