मिंगआनथु घासभूमि के “आकाशीय नेत्र” को जानें
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:59:05 2026-08-03
भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के शिलिन गोल लीग स्थित चंगशियांगपाए बैनर के मिंगआनथु कस्बे के निकट घासभूमि में चीनी विज्ञान अकादमी के राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र का मिंगआनथु मैदानी वैज्ञानिक अवलोकन एवं अनुसंधान स्टेशन स्थित है, जिसे “घासभूमि का आकाशीय नेत्र” भी कहा जाता है।
यह स्टेशन चीन की प्रमुख वैज्ञानिक एवं तकनीकी अवसंरचना—अंतरिक्ष पर्यावरण भू-आधारित समेकित निगरानी नेटवर्क (मेरिडियन परियोजना के दूसरे चरण) का एक प्रमुख स्टेशन है। यहां मुख्य रूप से सौर रेडियो विकिरण और अंतरग्रहीय अंतरिक्ष का अवलोकन किया जाता है। यह वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचार, विज्ञान लोकप्रियकरण शिक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान को एकीकृत करने वाला एक व्यापक मैदानी वैज्ञानिक अवलोकन एवं अनुसंधान स्टेशन है।
