युन्नान होंगहे संस्कृति और पर्यटन 2026 वैश्विक प्रचार सम्मेलन पेइचिंग में आयोजित


होंगहे संस्कृति और पर्यटन 2026 वैश्विक प्रचार सम्मेलन का पोस्टर। (जन-दैनिक ऑनलाइन)

31 जुलाई को, होंगहे संस्कृति और पर्यटन 2026 वैश्विक प्रचार सम्मेलन पेइचिंग में स्थित जन-दैनिक के न्यू मीडिया बिल्डिंग में आयोजित किया गया।

युन्नान प्रांत का होंगहे हानि तथा यी समुदाय स्वायत्त प्रीफेक्चर दुनिया का एकमात्र ऐसा सांस्कृतिक व पर्यटन गंतव्य है, जिसे एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीय मान्यताएं प्राप्त हैं— विश्व सांस्कृतिक धरोहर, वैश्विक रूप से महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली, और विश्व सिंचाई इंजीनियरिंग विरासत। यहाँ के हजारों साल पुराने हानी सीढ़ीदार खेतों की परतें किसी सुंदर चित्र जैसी नजर आती हैं। चियानशुई प्राचीन शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सदियों से चली आ रही है, और सौ साल पुरानी संकीर्ण-गेज रेलवे पहाड़ों और घाटियों के बीच से गुजरती है। चियानशुई की पर्पल पॉटरी और गेजियू टिन आर्ट जैसी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की कलाएं यहाँ पीढ़ियों से संजोकर रखी गई हैं और आज भी जीवंत हैं। होंगहे प्रीफेक्चर की 13 काउंटी और शहर अपनी-अपनी अनूठी सुंदरता बिखेरते हैं, जिससे स्वास्थ्य व दीर्घकालिक प्रवास, पारिस्थितिक अध्ययन, ग्रामीण पर्यटन, सीमा पार पर्यटन और कम ऊंचाई वाले खेल जैसे विविध पर्यटन उद्योगों को बढ़ावा मिला है। इस क्षेत्र में न केवल प्राकृतिक दृश्यों का काव्य सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, बल्कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की ओर खुलने वाली एक उत्कृष्ट रणनीतिक स्थिति का लाभ भी प्राप्त है।

गतिविधि के दौरान, होंगहे प्रीफेक्चर संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो और जन-दैनिक ऑनलाइन के युन्नान चैनल के साथ एक सांस्कृतिक व पर्यटन प्रचार संबंधी रूपरेखा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों पक्ष होंगहे के सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्र के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।