पीएलए के दक्षिण थिएटर कमान ने हुआंगयान ताओ में समुद्री और हवाई अभ्यास किया

(CRI)10:02:11 2026-08-03

1 अगस्त को चीनी जन मुक्ति सेना (पीएलए) के दक्षिण थिएटर कमान ने दक्षिण चीन सागर स्थित हुआंगयान ताओ के प्रादेशिक समुद्र, आकाश और आसपास के क्षेत्र में समुद्री और हवाई संयुक्त अभ्यास किया। हुआंगयान ताओ चीन की अंतर्निहित भूमि है। पीएलए उच्च स्तरीय सतर्कता के साथ राष्ट्रीय प्रादेशिक प्रभुसत्ता और समुद्री हितों की डटकर सुरक्षा करेगी।

उधर चीनी तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने 1 अगस्त को बताया कि 1 अगस्त को चीनी तटरक्षक बल ने हुआंगयान ताओ के पास समुद्र में कानूनी प्रवर्तन का अभ्यास किया। चीनी तटरक्षक बल वहां कानूनी प्रवर्तन को मजबूत कर राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और समुद्रीय हितों की डटकर सुरक्षा करेगा।