यांगशुओ की भव्य कार्स्ट पर्वत श्रृंखलाएं बनीं पर्यटकों का आकर्षण
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:34:52 2026-08-03
![]() |
| 2 अगस्त को ड्रोन से ली गई तस्वीर में पर्यटक क्वांग्शी के यांगशुओ काउंटी के यांगमेईलिंग गांव स्थित शीयांग पर्वत से कार्स्ट पर्वत श्रृंखलाओं की प्राकृतिक छटा का आनंद लेते हुए। |
क्वांग्शी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश के कुइलिन शहर के यांगशुओ काउंटी स्थित पुताओ कस्बे के यांगमेईलिंग गांव में फैली मनोहारी कार्स्ट पर्वत श्रृंखलाएं और ग्रामीण बस्तियां एक-दूसरे की सुंदरता को और निखारती हैं। इनका मनमोहक संगम मानो एक काव्यमय चित्रपट प्रस्तुत करता है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
