“शिनच्यांग से छोंगछिंग बिजली आपूर्ति परियोजना” के तहत कुल विद्युत आपूर्ति 30 अरब किलोवाट-घंटे के पार

30 जुलाई को ड्रोन से ली गई “शिनच्यांग से छोंगछिंग बिजली आपूर्ति परियोजना” के ±800 केवी यूपेई कन्वर्टर स्टेशन की सुबह की तस्वीर।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
30 जुलाई को स्टेट ग्रिड छोंगछिंग इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने बताया कि हामी–छोंगछिंग ±800 केवी अल्ट्रा हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) विद्युत संचरण परियोजना (जिसे संक्षेप में “शिनच्यांग से छोंगछिंग बिजली आपूर्ति परियोजना” के नाम से भी जाना जाता है) के संचालन में आने के बाद से छोंगछिंग को कुल 30.108 अरब किलोवाट-घंटे बिजली की आपूर्ति की जा चुकी है। इस परियोजना के तहत, एक दिन में अधिकतम 14.5 करोड़ किलोवाट-घंटे बिजली की आपूर्ति का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया है। चीन के उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पश्चिम तक फैली यह ऊर्जा जीवनरेखा इस वर्ष गर्मियों में बिजली की अधिकतम मांग के दौरान भी लगातार उच्च क्षमता पर स्थिर रूप से संचालित हो रही है। इससे जनजीवन के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को हरित ऊर्जा का मजबूत समर्थन मिल रहा है।