बेल्ट एंड रोड पहल के तहत निवेश अब हाईटेक और हरित क्षेत्रों तक पहुंचा
31 जुलाई को चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग की जुलाई महीने की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस वर्ष की पहली छमाही में "बेल्ट एंड रोड" पहल के तहत उल्लेखनीय प्रगति हुई है। साथ ही, इस पहल के तहत निवेश और सहयोग का दायरा अब उच्च तकनीक, हरित और कम कार्बन उत्सर्जन वाले क्षेत्रों तक तेजी से बढ़ रहा है।
आयोग के नीति अनुसंधान कार्यालय के निदेशक और प्रवक्ता च्यांग यी ने बताया कि आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के क्षेत्र में "बेल्ट एंड रोड" से जुड़े देशों के साथ चीन का कुल आयात और निर्यात 129.7 खरब युआन तक पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.8 प्रतिशत अधिक है और चीन के कुल विदेशी व्यापार का 50.9 प्रतिशत हिस्सा है। इसके साथ ही, इस पहल के तहत निवेश और सहयोग लगातार उच्च तकनीक, हरित और कम कार्बन उत्सर्जन वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।
इसी क्रम में, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी कई अहम प्रगति हुई हैं। हंगरी-सर्बिया रेलवे के हंगरी वाले हिस्से को माल ढुलाई के लिए खोल दिया गया है, जबकि चीन, किर्गिस्तान और उज़्बेकिस्तान रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। दूसरी ओर, चीन-यूरोप मालगाड़ी सेवा में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष की पहली छमाही में कुल 11,186 मालगाड़ियां संचालित हुईं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 20.2 प्रतिशत अधिक हैं।