चीन हमेशा नाभिकीय हथियारों को निषेध कर पूरी तरह नष्ट करने की वकालत करता हैः चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 30 जुलाई को प्रेस वार्ता में चीन द्वारा अंतिम रूप से नाभिकीय परीक्षा स्थगित करने की 30वीं वर्षगांठ पर सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीन की नाभिकीय नीति स्थिर, निरंतर और अनुमानित है। चीन हमेशा नाभिकीय हथियारों को निषेध कर पूरी तरह नष्ट करने की वकालत करता है। चीन पहले नाभिकीय हथियार का प्रयोग नहीं करने पर कायम रहता है और किसी भी शर्ते के बिना नाभिकीय हथियार रहित देशों और नाभिकीय हथियार रहित क्षेत्रों के प्रति नाभिकीय हथियार का प्रयोग नहीं करने या नाभिकीय हथियार के प्रयोग की धमकी नहीं करने का वादा करता है।
ध्यान रहे चीन सरकार ने 29 जुलाई 1996 को घोषणा की कि अगले दिन से अस्थाई तौर पर नाभिकीय परीक्षा बंद की जाएगी। तीस साल तक चीन ने इस वादे का पालन किया है।
माओ निंग ने कहा कि चीन हमेशा आत्म रक्षा नाभिकीय रणनीति का पालन कर नाभिकीय शक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा की मांग के लिए सबसे कम स्तर पर बनाए रखता है और किसी भी तरह की नाभिकीय हथियार स्पर्दधा में भाग नहीं लेता। चीन की नाभिकीय शक्ति नाभिकीय युद्ध का निवारण करने और विश्व शांति, सुरक्षा तथा वैश्विक रणनीतिक स्थिरता की सुरक्षा करने की अभिन्न शक्ति है।