मानवाकार रोबोटों के आयात पर अमेरिकी प्रतिबंध पर चीनी विदेश मंत्रालय का रुख़
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 29 जुलाई को एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानवाकार रोबोटों के आयात पर अमेरिकी प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संरक्षणवाद से अमेरिकी प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि नहीं होगी, बल्कि इससे अमेरिकी व्यवसायों और उपभोक्ताओं के हितों को ही नुकसान होगा।
ख़बरों के अनुसार, अमेरिकी संघीय संचार आयोग ने हाल ही में मानवाकार रोबोटों के आयात पर प्रतिबंध की घोषणा की है, जिसमें कहा गया है कि यह प्रतिबंध अमेरिकी सुरक्षा की रक्षा के उद्देश्य से लगाया गया है।
इसके जवाब में माओ निंग ने कहा कि चीन अमेरिका द्वार राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा के दुरुपयोग और चीनी कंपनियों के दमन का दृढ़ता से विरोध करता रहा है। संरक्षणवाद से अमेरिकी प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि नहीं होगी, बल्कि इससे अमेरिकी व्यवसायों और उपभोक्ताओं के हितों को ही नुकसान होगा। चीन अपनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा।