चीन ने थिएनलिएन-3-01 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

29 जुलाई को वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-7A प्रक्षेपण यान द्वारा थिएनलिएन-3-01 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण का दृश्य।
29 जुलाई को शाम 7:50 बजे, चीन द्वारा वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-7A प्रक्षेपण यान के माध्यम से थिएनलिएन-3-01 उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण के बाद उपग्रह सफलतापूर्वक अपनी निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया और मिशन पूरी तरह सफल रहा। थिएनलिएन-3-01 उपग्रह का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष यान, अंतरिक्ष प्रयोगशाला और अंतरिक्ष स्टेशन जैसे मानवयुक्त अंतरिक्ष यानों को डेटा रिले तथा ट्रैकिंग एवं नियंत्रण सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके अलावा, यह मध्यम और निम्न पृथ्वी कक्षा में संचालित संसाधन उपग्रहों के लिए भी डेटा रिले तथा ट्रैकिंग एवं नियंत्रण सेवाएं प्रदान करेगा।
यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला के प्रक्षेपण यानों का 659वां उड़ान मिशन था।