नान्थोंग–सूचोउ–च्याशिंग–निंगपो हाई-स्पीड रेलवे के चांगच्यांगकांग नदी केबल-स्टे पुल का सफल संयोजन
![]() |
| 29 जुलाई को ड्रोन से ली गई नान्थोंग–सूचोउ–च्याशिंग–निंगपो हाई-स्पीड रेलवे की चांगच्यांगकांग नदी पर बने केबल-स्टे पुल की तस्वीर। |
29 जुलाई को चाइना रेलवे नंबर-5 इंजीनियरिंग ब्यूरो द्वारा निर्मित नान्थोंग–सूचोउ–च्याशिंग–निंगपो हाई-स्पीड रेलवे के पहले केबल-स्टे पुल—चांगच्यांगकांग नदी पर बने केबल-स्टे पुल का सफलतापूर्वक संयोजन पूरा हुआ। इससे पुल के ऊपरी ढांचे के निर्माण कार्य तथा पूरी रेलवे लाइन को निर्धारित समय पर पूरा करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार हुआ। चांगच्यांगकांग नदी पर बना यह केबल-स्टे पुल च्यांगसू प्रांत के चांगच्यांगकांग और छांगशु शहरों की सीमा पर स्थित है। बता दें कि इस पुल की कुल लंबाई 417.7 मीटर है और यह चांगच्यांगकांग नदी तथा जोउमातांग नदी, इन दोनों प्रमुख नौवहन जलमार्गों को पार करता है।
नान्थोंग–सूचोउ–च्याशिंग–निंगपो हाई-स्पीड रेलवे चीन के “आठ ऊर्ध्वाधर और आठ क्षैतिज” हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क के तटीय गलियारे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके पूरा होने के बाद यांग्त्सी नदी डेल्टा क्षेत्र के रेल नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के उच्च गुणवत्ता वाले एकीकृत विकास को गति मिलेगी।
