चीनी दूतावास में घुसे जापानी आत्मरक्षा बल के ऑफिसर पर अभियोग लगाने पर चीन की प्रतिक्रिया

(CRI)10:21:52 2026-07-29

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 28 जुलाई को प्रेस वार्ता में कहा कि जापानी आत्मरक्षा बल के ऑफिसर कोदाई मुराता का गैरकानूनी रूप से चाकू लिये हुए जापान स्थिति चीनी दूतावास में घुसने की घटना को चार महीने बीत गये हैं। जापान चीन से कई बार मामला उठाने के बावजूद कथित मानसिक समीक्षा समेत विभिन्न बहानों से इस मामले के निपटारे को टाल रहा है और अपराधी की सज़ा तय नहीं कर रहा है। चीन इस पर ज़बरदस्त असंतोष व्यक्त करता है।

रिपोर्ट के अनुसार जापान के स्थानीय प्रोक्यूरेटोरेट ने कोदाई मुराता की मानसिक समीक्षा पूरी कर तय किया कि उनमें फौजदारी जिम्मेदारी लेने की क्षमता है और उन पर अभियोग लगाया है।

सम्बंधित सवाल के जवाब में लिन च्येन ने कहा कि हम जापान से फिर आत्म निरीक्षण कर गलती ठीक करने, इस घटना के स्रोत का पता लगाने और चीन तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जिम्मेदार जवाब देने का अनुरोध करते हैं।