वैश्विक विकास पहल की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेंगे वांग यी

(CRI)09:54:29 2026-07-28

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 27 जुलाई को यह घोषणा की कि वैश्विक विकास पहल की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 28 जुलाई को पेइचिंग में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी इस में भाग लेंगे और भाषण भी देंगे।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इस बैठक का प्रमुख मुद्दा है "वैश्विक विकास पहल के पांच वर्ष: सतत् विकास के उज्ज्वल भविष्य के लिए हाथ मिलाना"।

संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी, "वैश्विक विकास पहल के मित्र समूह" के सदस्य देशों के चीन में राजदूत, चीन में संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली एजेंसियों के प्रतिनिधि और चीन तथा विदेशों के जाने-माने विशेषज्ञ और विद्वान इस सम्मेलन में भाग लेंगे। वे वैश्विक विकास पहल की कार्यान्वयन उपलब्धियों, सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों और वैश्विक योगदान पर गहन विचार-विमर्श करेंगे।