पहली छमाही में निर्धारित आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के लाभ में साल-दर-साल 18.7% की वृद्धि

चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार, पहली छमाही में, औद्योगिक उत्पादन में स्थिर वृद्धि तथा औद्योगिक वस्तुओं की कीमतों में लगातार सुधार के बीच, निर्धारित आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के परिचालन राजस्व में साल-दर-साल 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पहली तिमाही की तुलना में 1.5 प्रतिशत अंक अधिक है। परिचालन राजस्व में तेज़ वृद्धि के कारण प्रमुख औद्योगिक उद्यमों के लाभ में साल-दर-साल 18.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पहली तिमाही से 3.2 प्रतिशत अंक अधिक है। जून में, चीन के प्रमुख औद्योगिक उद्यमों के लाभ में साल-दर-साल 15.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इलेकट्रोनिक्स से जुड़े उद्योगों के लाभ में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई। पहली छमाही में, एआई और विभिन्न क्षेत्रों के त्वरित एकीकरण तथा कंप्यूटिंग पावर की मांग में भारी वृद्धि के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लाभ में साल-दर-साल 96.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने निर्धारित आकार से ऊपर के सभी औद्योगिक उद्यमों के कुल लाभ में 8.5 प्रतिशत अंक का योगदान दिया, जो प्रमुख औद्योगिक उद्यमों के लाभ में तेज़ वृद्धि का एक महत्वपूर्ण आधार बना।

नई विकास ऊर्जा के त्वरित विकास ने संबंधित उद्योगों के लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहली छमाही में, गैर-धातु सामग्री से जुड़े उद्योगों में, पुनर्नवीनीकृत रबर निर्माण तथा ग्रेफाइट एवं कार्बन उत्पाद विनिर्माण उद्योगों के लाभ में क्रमशः 133.3 प्रतिशत और 61.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई; धातु सामग्री से जुड़े उद्योगों में, एल्युमिनियम और तांबा गलाने वाले उद्योगों के लाभ में क्रमशः 117.1 प्रतिशत और 53.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई; डेटा सेंटर के आंतरिक इंटरकनेक्शन से जुड़े उद्योगों में, ऑप्टिकल फाइबर निर्माण और ऑप्टिकल केबल निर्माण उद्योगों के लाभ में क्रमशः 410.4 प्रतिशत और 39.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

कच्चे माल विनिर्माण उद्योग के लाभ में तेजी से वृद्धि हुई है। पहली छमाही में, निर्धारित आकार से ऊपर के कच्चे माल विनिर्माण उद्यमों के लाभ में साल-दर-साल 71.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसने सभी प्रमुख औद्योगिक उद्यमों के कुल लाभ में 8.8 प्रतिशत अंक का योगदान दिया। उद्योगवार देखें तो, तांबे और एल्युमिनियम जैसे अलोह धातुओं की बढ़ती मांग जैसे कई कारकों से प्रेरित होकर, अलोह धातु उद्योग के लाभ में 99.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसने सभी निर्धारित आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के लाभ में 4.7 प्रतिशत अंक का योगदान दिया।