दक्षिण चीन सागर में बचाये गये 47 वियतनामी नागरिकों को वियतनाम को सौंपा गया

(CRI)09:50:43 2026-07-28

27 जुलाई की दोपहर को चीनी यातायात व परिवहन मंत्रालय के दक्षिण चीन सागर बचाव व राहत ब्यूरो के एक हेलीकॉप्टर ने चीनी तटरक्षक बल के जहाज़ से बचाये गये दो वियतनामी नागरिकों को सफलतापूर्वक वियतनामी जहाज़ पर पहुंचाया। अब चीनी पक्ष द्वारा बचाये गये कुल 47 वियतनामी नागरिकों को वियतनामी पक्ष को सौंपा गया है।

बताया गया है कि सम्बंधित तलाशी कार्य चल रहा है। दक्षिण चीन सागर स्थित सानशा शहर के समुद्रीय मामला ब्यूरो ने बताया कि तलाशी का दायरा विस्तृत हो रहा है और बचाव कार्य जोरों पर है।

ध्यान रहे 24 जुलाई की रात खोइ न्गुयेन 18 नामक एक वियतनामी जहाज़ दक्षिण चीन सागर के योंगशुच्याओ के पास समुद्रीय क्षेत्र में खतरे में फंसकर डूब गया। चीनी पक्ष ने सूचना मिलने के बाद पहले समय पर तलाशी और बचाव कार्य शुरू किया।