अफ्रीका के साथ व्यापार के सरलीकरण का स्तर निरंतर उन्नत करेगा चीन: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:50:17 2026-07-28

इस साल के पहले 6 महीने में चीन-अफ्रीका व्यापार का प्रदर्शन शानदार रहा। राजनयिक सम्बंध संपन्न अफ्रीकी देशों के प्रति शून्य टैरिफ़ लागू करने का स्पष्ट परिणाम नज़र आया है। इसके प्रति चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि चीन भविष्य में अफ्रीका के साथ व्यापार के सरलीकरण का स्तर निरंतर उन्नत करेगा और नये युग में चीन-अफ्रीका साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में नयी शक्ति डालेगा।

परिचय के अनुसार इस साल के पहले 6 महीने में चीन-अफ्रीका वस्तु व्यापार की कुल रकम 14 ख़रब 10 अरब युवान दर्ज हुई, जो एक नया ऐतिहासिक रिकार्ड है।

लिन च्येन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार दोतरफ़ा विकल्प है, जिसमें ज़बरन क्रय-विक्रय नहीं किया जा सकता। तथाकथित व्यापार असंतुलन का विचार वास्तव में कुछ लोगों द्वाया जानबूझ कर बनायी गयी जोड़-तोड़ वाली बयानबाजी है, जो चीन-अफ्रीका सहयोग बर्बाद करना चाहते हैं।