हांगचोउ खाड़ी पार समुद्री रेलवे पुल के दक्षिणी नौवहन पुल पर स्टील ट्रस गर्डरों की स्थापना पूरी

26 जुलाई को ड्रोन से ली गई हांगचोउ खाड़ी पार समुद्री रेलवे पुल के दक्षिणी नौवहन पुल पर स्टील ट्रस गर्डर स्थापना कार्य स्थल की तस्वीर। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
26 जुलाई को, चाइना रेलवे शांगहाई कंस्ट्रक्शन कंपनी के निर्माण प्रबंधन और चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी (CCCC) के दूसरे नौवहन इंजीनियरिंग ब्यूरो द्वारा निर्मित हांगचोउ खाड़ी पार समुद्री रेलवे पुल के दक्षिणी नौवहन पुल की सभी स्टील ट्रस गर्डरों को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। यह उपलब्धि इस महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण में एक अहम चरण की प्रगति का प्रतीक है।
हांगचोउ खाड़ी पार समुद्री रेलवे पुल, नवनिर्मित नानथोंग-निंगबो हाई-स्पीड रेलवे की एक प्रमुख नियंत्रणकारी परियोजना है। इसकी कुल लंबाई 29.2 किलोमीटर है, और इसे 350 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन गति वाले डबल-ट्रैक बैलेस्ट-रहित रेलवे ट्रैक के अनुरूप डिजाइन किया गया है। यह उत्तर, मध्य और दक्षिण के तीन जलमार्ग पुलों के साथ-साथ समुद्र के भीतर पहुंच पुल और उथले समुद्री क्षेत्र के पहुंच पुलों से मिलकर बना है।