वांगकुओ उत्सव: अच्छी फसल की उम्मीद

वांगकुओ उत्सव: अच्छी फसल की उम्मीद

24 जुलाई को, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के शाननान में वार्षिक वांगकुओउत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोग पारंपरिक पोशाकें पहनकर, रंग-बिरंगे झंडे फहराते हुए और हाथों में अच्छी फसल का प्रतीक जौ की बालियां थामे खेतों की परिक्रमा करने निकले तथा समय पर वर्षा और समृद्ध फसल की प्रार्थना की।

तिब्बती भाषा में “वांगकुओ” का अर्थ “खेतों की परिक्रमा करना" है। यह शीत्सांग का एक पारंपरिक फसल उत्सव और राष्ट्रीय स्तर की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है। इसकी सटीक तिथि अलग-अलग क्षेत्रों में फसलों के पकने के समय के अनुसार बदलती रहती है।