छंगतू में 2026 एपेक डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्रिस्तरीय बैठक संपन्न हुआ
(जन-दैनिक ऑनलाइन)10:02:57 2026-07-24

23 जुलाई को सछ्वान प्रांत के छंगतू में आयोजित वर्ष 2026 के एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन(APEC)के डिजिटल एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का दृश्य।
23 जुलाई को सछ्वान प्रांत के छंगतू में वर्ष 2026 के एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (APEC) के डिजिटल एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय “डिजिटल एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकियों के माध्यम से एशिया-प्रशांत समुदाय को सशक्त बनाना” रहा। इसमें APEC की सदस्य अर्थव्यवस्थाओं, सचिवालय और पर्यवेक्षक पक्षों सहित 170 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।