तीसरा शीत्सांग सांस्कृतिक एवं कला महोत्सव 26 जुलाई से 22 अगस्त तक आयोजित होगा

22 जुलाई को शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि तीसरा शीत्सांग सांस्कृतिक एवं कला महोत्सव 26 जुलाई से 22 अगस्त तक राजधानी ल्हासा में आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान शीत्सांग और अन्य क्षेत्रों के 12 उत्कृष्ट नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा, जिनके कुल 26 प्रदर्शन होंगे। इनमें तिब्बती ओपेरा, कैंटोनीज़ ओपेरा, नाटक, संगीत नाटक, टैप डांस ड्रामा, गीत-नृत्य नाटक, विषय-आधारित गीत-नृत्य काव्य प्रस्तुति, पारंपरिक वाद्यवृंद तथा सिम्फोनिक सूट सहित नौ प्रमुख विधाएं शामिल हैं। उद्घाटन प्रस्तुति के रूप में मंचित होने वाला तिब्बती-कैंटोनीज़ महाकाव्य नाटक “शीत्सांग में तैनाती: चांग तारन” (छिंग काल के अधिकारी चांग यिनथांग पर आधारित महाकाव्य नाटक) पहली बार मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल दो कला रूपों—तिब्बती ओपेरा और कैंटोनीज़ ओपेरा—का एक ही मंच पर संगम कराएगा। इसके अलावा, इस बार पेशेवर प्रतियोगिताओं में पहली बार स्ट्रीट डांस को भी शामिल किया गया है, जिसे शीत्सांग सांस्कृतिक एवं कला महोत्सव द्वारा युवा संस्कृति को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।